मास्टर चेंस एन ज्वेलर्स ने 400 करोड़ रुपये के IPO के लिए किया आवेदन
सोने के गहनों का निर्माण और थोक व्यापार करने वाली कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेलर्स अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है।
कंपनी ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए आवेदन किया है, जिसमें 400 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर तरुना मदन कोठारी द्वारा ऑफर फोर सेल (OFS) शामिल है। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल को मजबूत करने और गहनों के बाजार में अपनी तरक्की की रफ्तार बढ़ाने के लिए करेगी।
कंपनी के पास हैं लगभग 80,666 डिजाइन स्टाइल
कंपनी हल्के वजन के आकर्षक डिजाइन भी उपलब्ध कराती है, जिसके लिए उसके पास लगभग 80,666 स्टाइल का एक विशाल डाटाबेस मौजूद है।
मुंबई में मौजूद उसकी 2 फैक्ट्रियां हर साल करीब 4,972.90 किलोग्राम गहने बनाने की क्षमता रखती हैं। इस IPO की पूरी प्रक्रिया को सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज मैनेज करेगी, जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रेशन से जुड़ा काम संभालेगी।
इस कदम से निवेशकों के साथ-साथ ग्राहकों के बीच भी मास्टर चेंस एन ज्वेलर्स की पहचान और मजबूत होगी।