सॉफ्टबैंक CEO ने AI बबल के दावों को किया खारिज, इसे बताया सुनहरा भविष्य
सॉफ्टबैंक की वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मसायोशी सोन ने 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बबल' की बातों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शक AI का अपमान हैं।
उनका मानना है कि यह टेक्नोलॉजी अभी शुरू ही हुई है और लगातार आगे बढ़ती रहेगी। सोन ने यह भी बताया कि सॉफ्टबैंक के AI पर बड़े दांव, खासकर OpenAI में किए गए निवेश से कंपनी के शेयर मजबूत हुए हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी सवाल कर रहे हैं कि यह 'टेक बूम' कब तक चलेगा।
बैंक का पूंजीकरण उसके कुल एसेट से कम
सोन ने इस बात पर अपनी निराशा जताई कि सॉफ्टबैंक का बाजार पूंजीकरण उसकी कुल एसेट मूल्य से काफी कम है। उन्होंने सवाल किया कि कंपनी की असली कीमत साबित करने में उन्हें कितना और वक्त लगेगा।
इसके बावजूद, 68 साल के सोन ने कहा कि वे 70 की उम्र तक सॉफ्टबैंक का नेतृत्व करते रहेंगे और उनका मकसद 'आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस' हासिल करना है।