Page Loader
मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने छोड़ी थी IAS की नौकरी, आज इतनी है संपत्ति
आरसी भार्गव का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने छोड़ी थी IAS की नौकरी, आज इतनी है संपत्ति

Sep 02, 2023
08:14 pm

क्या है खबर?

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव देश के जाने-माने व्यवसायी हैं। भार्गव का जन्म 30 जुलाई, 1934 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। मशहूर दून से स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से गणित में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के विलियम्स कॉलेज से डेवलपमेंटल इकोनॉमिक्स में मास्टर ऑफ आर्ट्स भी किया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह UPSC की तैयारी करने लगे।

करियर

आरसी भार्गव का करियर

कुछ समय तैयारी करने के बाद भार्गव ने 1956 में UPSC परीक्षा पास की। वह अपने बैच के टॉपर थे। वह एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बने, लेकिन अन्य कंपनियों का नेतृत्व करने के लिए उन्होंने इस प्रतिष्ठित नौकरी को छोड़ दिया। एक IAS अधिकारी के रूप में लंबे करियर के बाद वह 1981 में मारुति सुजुकी में शामिल हुए। मारुति सुजुकी में शामिल होने से पहले वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में निदेशक थे।

संपत्ति

आरसी भार्गव की संपत्ति

वह 1981 में निदेशक के रूप में मारुति में शामिल हुए थे। 2007 से वह चेयरमैन के रूप में भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। IAS अधिकारी के रूप में 1974-77 तक वह भारत सरकार में ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव और 1977-78 तक कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भार्गव की अनुमानित कुल संपत्ति 74 करोड़ रुपये से अधिक है।