कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू 12 नवंबर को विशाखापट्टनम में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) पार्टनरशिप समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। 3 महीने के अंदर यह उनकी तीसरी भारत यात्रा होगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में होने वाला यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
ओटावा में होगी CEPA बातचीत
सिद्धू का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कनाडा और भारत व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) नाम के एक बड़े व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं।
दोनों देश उम्मीद कर रहे हैं कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे से पहले इस समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह ओटावा में वार्ताकार अंतिम बारीकियों पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे।