मैंगो के लिए भारत बना सबसे उम्मीद जगाने वाला बाजार
स्पेन का फैशन ब्रांड मैंगो अब भारत को अपने विस्तार के लिए सबसे खास बाजार मानता है। 2017 में जब मिंत्रा की थोक यूनिट, मिंत्रा जाबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में मैंगो के मास्टर फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल किए, तब से मैंगो की भारत में मौजूदगी काफी बढ़ गई है।
अब पूरे देश में इसके 76 बिक्री केंद्र हो गए हैं, जिनमें 42 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट और शॉप-इन-शॉप फॉर्मेट शामिल हैं। वर्तमान में ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री साथ-साथ चल रही है।
हैली बीबर कलेक्शन भारत में लॉन्च
मैंगो अपने भारतीय खरीदारों को वैश्विक फैशन के रुझानों से हमेशा अपडेट रखता है। नई कलेक्शन, अंतरराष्ट्रीय लॉन्च के कुछ ही सप्ताह बाद यहां भी उपलब्ध हो जाती हैं।
हैली बीबर समर 2026 कलेक्शन को दुनिया के 5 बाजारों में लॉन्च किया गया था और भारत भी उनमें से एक था। ब्रांड अब 'मैंगो MNG फोर टींस' और नए परफ्यूम जैसे उत्पादों के साथ अपनी पहुंच भी बढ़ा रहा है। मिंत्रा बड़े और एक्सक्लूसिव स्टोर बनाने पर जोर दे रहा है, जिससे खरीदारी का अनुभव और भी बेहतर हुआ है।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी और बोर्ड सदस्य डैनियल लोपेज गार्सिया ने भारत को सबसे उम्मीद जगाने वाले बाजारों में से एक बताया।
उन्होंने कहा कि भारत में कारोबार का प्रदर्शन शानदार है, विकास की रफ्तार तेज है और ग्राहकों को उनकी वैल्यू प्रपोजीशन यानि उत्पाद और दाम पसंद आ रहे हैं।