Page Loader
महावीर जयंती पर कल 10 अप्रैल को क्या कुछ रहेगा बंद?
महावीर जयंती पर बैंक और संस्थान रहेंगे बंद (तस्वीर: पिक्साबे)

महावीर जयंती पर कल 10 अप्रैल को क्या कुछ रहेगा बंद?

Apr 09, 2025
12:21 pm

क्या है खबर?

महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म का उत्सव है। इस बार यह पर्व 10 अप्रैल, 2025 को मनाया जाएगा और इस मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंक और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे बैंकिंग सेवाओं पर आंशिक असर पड़ सकता है।

अवकाश

शेयर बाजार, स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद 

महावीर जयंती के चलते कल (10 अप्रैल) शेयर बाजार के BSE और NSE दोनों शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा। अप्रैल महीने में कुल 3 दिन बाजार बंद रहेंगे, जिसमें 10 अप्रैल (महावीर जयंती), 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) और 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे) का दिन शामिल है। इसके साथ ही देश भर के अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में भी यह दिन राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए सभी केंद्रीय और राज्य कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।

महत्व

व्यवसायिक गतिविधियों और त्योहार का महत्व 

जहां बैंक, स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे, वहीं अधिकांश निजी व्यवसाय खुले रहने की संभावना है, लेकिन ग्राहकों को पहले जांच करना उचित होगा। महावीर जयंती जैन समुदाय के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन भगवान महावीर की शिक्षाओं को याद किया जाता है, रथ यात्राएं निकलती हैं, भजन होते हैं और मंदिरों में विशेष पूजा होती है। यह पर्व अहिंसा, सत्य और संयम जैसे सिद्धांतों के प्रति आस्था और समर्पण को दर्शाता है।