किराए पर इलेक्ट्रिक स्कूटर देने वाली कंपनी लाइम के मूल्यांकन हुआ करीब 150 अरब रुपये
इलेक्ट्रिक स्कूटर संचालित करने वाली कंपनी लाइम ने अमेरिका में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश किया है। इससे 17.4 करोड़ डॉलर (करीब 1,600 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
कंपनी के शेयर 25 डॉलर (करीब 2,300 रुपये) प्रति शेयर के हिसाब से बेचे गए। इसके साथ ही, लीम का मूल्यांकन 2020 के 51 करोड़ डॉलर (करीब 4,700 करोड़ रुपये) से बढ़कर अब 1.6 अरब डॉलर (करीब 150 अरब रुपये) हो गया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेन टिंग और सह संस्थापक ब्रैड बाओ ने भी IPO के दौरान अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है।
IPO के बाद घटी उबर की हिस्सेदारी
लाइम दुनिया के 5 महाद्वीपों में फैले 230 से ज्यादा शहरों में अपनी सेवाएँ दे रही है। इनके स्कूटर का इस्तेमाल करने के लिए शुरुआत में एक डॉलर (करीब 90 रुपये) चुकाने होते हैं, जिसके बाद करीब 0.5 डॉलर (करीब 45 रुपये) प्रति मिनट का चार्ज लगता है। पिछले साल हर महीने 38 लाख लोगों ने इसके स्कूटर की सवारी की थी।
हालांकि, लाइम के लिए सब कुछ इतना आसान नहीं रहा। पिछले साल 88.70 करोड़ डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) की कमाई के बावजूद कंपनी को 5.93 करोड़ डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) का शुद्ध घाटा हुआ। इस IPO के बाद उबर की लीम में हिस्सेदारी भी घटकर 22 फीसदी रह गई है।