RBI ने दी LIC को ICICI बैंक में 9.99 फीसदी तक की हिस्सेदारी की मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को ICICI बैंक में 9.99 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी है।
यह मंजूरी 4 सितंबर को जारी की गई है और एक साल के लिए वैध रहेगी।
इस दौरान LIC को सभी कानूनी और नियामकीय नियमों का पालन करना होगा। ICICI बैंक को भी RBI के इस मंजूरी पत्र की एक कॉपी मिल चुकी है।
टेक शेयरों से 21,032 करोड़ रुपये का फायदा
LIC का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब उसे टेक शेयरों में अच्छा-खासा फायदा हुआ है। जून से 4 अगस्त के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों में LIC के निवेश में 21,032 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। हाल के दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर टेक कंपनियों में कई तरह की बातें और चिंताएं चल रही हैं। इसके बावजूद महज 35 दिनों में LIC का पोर्टफोलियो 1.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।