LCC प्रोजेक्ट्स के IPO को लिस्टिंग पर 43 फीसदी उछाल के संकेत
बिज़नेस
LCC प्रोजेक्ट्स का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) निवेशकों के बीच खूब पसंद किया गया है। इस पर 48.51 गुना अधिक बोली लगाई गई थी। इसके शेयरों का आवंटन मंगलवार (15 सितंबर) को होने की उम्मीद है।
निवेशक अपना स्टेटस केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे वे उनके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे, वहीं आपको शेयर नहीं मिले तो बुधवार (16 सितंबर) से रिफंड मिलना शुरु हो जाएगा।
GMP 63 रुपये तक पहुंचा
इस IPO की चर्चा अभी से ही जोरों पर है क्योंकि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 63 रुपये तक पहुंच गया है। यह मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि शेयर 209 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं, जो इसकी IPO कीमत 146 रुपये से 43.15 फीसदी ज्यादा है। इन शेयरों को गुरुवार (17 सितंबर) को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाएगा।