Page Loader
कर्मचारियों की छंटनी वैश्विक स्तर पर जारी, इतनों ने इस साल गंवाई नौकरी
वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी जारी है

कर्मचारियों की छंटनी वैश्विक स्तर पर जारी, इतनों ने इस साल गंवाई नौकरी

Apr 15, 2024
06:55 am

क्या है खबर?

दुनियाभर की बड़ी कंपनियां पिछले साल के तरह इस साल भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 14 अप्रैल के बीच दुनियाभर की 267 कंपनियों ने 60,000 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इस साल छंटनी करने वाली इन कंपनियों में अमेजन, सिस्को, मोजिला और इंडिगो समेत कई अन्य बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

छंटनी

इन कंपनियों ने की कर्मचारियों की छंटनी 

अमेजन ने इस साल अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सिस्को ने भी 4,200 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इस साल स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप ने भी अपने 500 नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया है। फरवरी में मोजिला, लीशियस और वॉइस मीडिया ने भी क्रमशः अपने 60, 80 और 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

छंटनी

इन कंपनियों ने भी की छंटनी

गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) इस साल की शुरुआत में कहा कि वह अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जिससे 650 लोगों की नौकरी जा सकती है। पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा है कि वह अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी नोकिया ने भारत में 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।