कुसुमगर के शेयरों का आवंटन आज संभव, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
भारी हलचल के बाद कुसुमगर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का आवंटन सोमवार को तय हो गया है। यह IPO शेयरों के मुकाबले 128.85 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।
अगर, आपने भी इसके लिए आवेदन किया था तो अब आप अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप रजिस्ट्रार की वेबसाइट या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पोर्टल पर जा सकते हैं। वहां आपको अपने PAN, एप्लीकेशन नंबर या DP/क्लाइंट ID का इस्तेमाल करके जानकारी मिल जाएगी।
15 जुलाई को लिस्ट होगा IPO
कुसुमगर का 650 करोड़ रुपये का IPO 15 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहा है। इसके प्रति शेयर की कीमत 398 रुपये से 419 रुपये के बीच तय की गई थी।
इसमें सभी तरह के निवेशकों ने बड़ी दिलचस्पी दिखाई। खासकर, बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) ने इसे 284.10 गुना अधिक सब्सक्राइब किया, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 165.46 गुना और खुदरा निवेशकों ने 26 गुना से भी ज्यादा निवेश किया।
कुसुमगर के शेयर 15 जुलाई को NSE और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से पता चलता है कि यह करीब 579 रुपये के आस-पास लिस्ट हो सकता है। यह इसके इश्यू प्राइस से काफी ज्यादा है।