KPMG की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विश्लेषक मिलकर कर्मचारियों की बैकग्राउंड जांच को अब कहीं ज्यादा तेज और स्मार्ट बना देंगे।
आजकल ज्यादातर लोग दूर रहकर काम कर रहे हैं या गिग कॉन्ट्रैक्ट पर जुड़ रहे हैं, ऐसे में कंपनियां पुराने जांच के तरीकों को छोड़कर टेक्नोलॉजी से चलने वाली 'रिस्क-बेस्ड स्क्रीनिंग' पर भरोसा कर रही हैं।
कॉन्ट्रैक्टर्स की जांच से बचती हैं कंपनियां
लगभग हर कंपनी किसी न किसी तरह का सत्यापन करती है, लेकिन आधे से भी कम कंपनियां सभी तरह के कर्मचारियों की जांच करती हैं, जिनमें फ्रीलांसर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स भी शामिल हैं।
जांच करने का समय भी तय नहीं है। ज्यादातर कंपनियां नौकरी का ऑफर देने के बाद या कर्मचारी के काम शुरू करने के बाद ही यह प्रक्रिया करती हैं।
इतना ही नहीं बड़ी खामियां भी नजर आती हैं, जैसे हर 5 में से एक कंपनी ID चेक नहीं करती, कुछ आपराधिक रिकॉर्ड या शिक्षा की जांच छोड़ देती हैं और लगभग 40 फीसदी कंपनियां तो कर्मचारियों पर लगातार नजर भी नहीं रखतीं।
रिपोर्ट बताती है कि इन कमियों को दूर करने और समय के साथ चलने के लिए बेहतर निगरानी और शायद ज्यादा 'आउटसोर्सिंग' की जरूरत है।