कोटक महिंद्रा के CEO अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद
बिज़नेस
अशोक वासवानी ने सितंबर, 2023 में कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाला था। उन्होंने यह फैसला किया है कि 31 दिसंबर, 2026 को उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद वे इस पद पर आगे नहीं रहेंगे।
बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि वासवानी निजी कारणों से अपना पद छोड़ रहे हैं और नए CEO की तलाश पहले ही शुरू कर दी गई है।
बैंक ने शुरू की प्रबंध निदेशक और CEO की तलाश
फाइनेंस सेक्टर में 3.5 दशक के लंबे अनुभव के साथ वासवानी का करियर उन्हें भारत से लेकर बार्कलेज जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अहम पदों तक ले गया।
उन्होंने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फिनटेक कंपनी का नेतृत्व भी किया है। बैंक ने अब एक नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।