कोटक महिंद्रा AMC ने अपना नया इंफिनिटी इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है। इसमें निवेशक 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं।
यह फंड बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है और जोखिम को कम करने के लिए कवर्ड कॉल और पुट ऑप्शन जैसी खास रणनीतियों का इस्तेमाल करता है।
इसका मकसद निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव में भी बेहतर रिटर्न दिलाना है। इस फंड की परफॉर्मेंस की तुलना निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स से की जाएगी।
कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश जरूरी
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों के मुताबिक, इस फंड में कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश करना होगा। निवेशक इसमें रोजाना पैसे डाल और निकाल सकते हैं। इसमें कई तरह के प्लान ऑप्शन भी मिलते हैं।
इस फंड को कल्पेश जैन, रोहित टंडन और अभिषेक बिसेन मिलकर मैनेज कर रहे हैं। उनका ध्यान ऐसी मजबूत कंपनियों को चुनने पर है, जिनमें आगे चलकर अच्छी ग्रोथ की संभावना हो।
कोटक की पहली SIF रणनीति, इंफिनिटी हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड में 9 नवंबर तक करीब 4,140 करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) था।
इस रणनीति का मकसद ये था कि अनुशासित तरीके से शेयरों का चुनाव किया जाए और डेरिवेटिव्स की सुविधा का इस्तेमाल करके बाजार के उतार-चढ़ाव में जोखिम और अस्थिरता को संभाला जा सके।