दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरा। इसमें 1.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की बड़ी वजह ये रही कि निवेशक इस बात को लेकर घबराए हुए हैं कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से मिल रही ग्रोथ आगे भी बनी रहेगी?
आज विदेशी निवेशकों ने कुल 38.48 करोड़ डॉलर (करीब 3,600 करोड़ रुपये) के शेयर बेचे। इसका सीधा असर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK हाईनिक्स जैसी बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों पर पड़ा।
डॉलर के मुकाबले वॉन हुआ कमजोर
LG एनर्जी सॉल्यूशन, हुंडई मोटर, किया कॉर्प, पोस्को होल्डिंग्स और सैमसंग बायो-लॉजिक्स जैसी कंपनियों के शेयर भी नीचे गिरे। इसी बीच, दक्षिण कोरियाई वॉन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ और बॉन्ड यील्ड भी बढ़ गईं।
यह बताता है कि दुनियाभर में AI निवेश के भविष्य और अमेरिकी टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की कमजोरी को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।