क्यों जेपी मॉर्गन प्रमुख ने की अमेरिका से रूसी तेल पर टैरिफ न लगाने की मांग?
जेपी मॉर्गन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेमी डिमोन ने अमेरिका से रूसी तेल पर टैरिफ न लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर, ऐसा होता है तो इससे भारत को नुकसान उठाना पड़ सकता है और साथ ही दुनिया के बाजारों में भी भारी उथल-पुथल मच सकती है।
यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका उन देशों पर और सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहा है, जिनमें भारत भी शामिल है। ये देश रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदते हैं।
प्रतिबंधों में सहयोग का आग्रह
डिमोन ने साफ किया कि भारत की रिफाइनरियां रूसी तेल पर काफी निर्भर करती हैं और उनके लिए अचानक से तेल के स्रोत बदलना आसान नहीं होगा।
उन्होंने अपील की है कि अमेरिका और भारत किसी भी तरह के प्रतिबंधों को लेकर मिलकर काम करें। ऐसा करने से सप्लाई चैन में बेवजह रुकावट नहीं आएगी और न ही दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को कोई नुकसान होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़ी बातचीत और भी पेचीदा हो गई है, ऐसे में इस वक्त सहयोग बेहद अहम है।