जियो के 50 करोड़ के करीब हुए ग्राहक, जून में जुड़े 33 लाख से ज्यादा
बिज़नेस
जियो लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने जून में 33.3 लाख नए एक्टिव वायरलेस यूजर्स जोड़े हैं।
इससे कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर लगभग 49.9 करोड़ हो गई है। इसका मतलब है कि भारत में इस्तेमाल होने वाले हर 5 मोबाइल में से लगभग 2 अब जियो के ग्राहक हैं।
एयरटेल ने जोड़े करीब 29.2 लाख ग्राहक
एयरटेल ने भी करीब 29.2 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़कर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं वोडाफोन-आइडिया (VI), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने अपने ग्राहक खो दिए। जियो की धाक सिर्फ मोबाइल सेक्टर में ही नहीं, बल्कि वायर्ड ब्रॉडबैंड में भी है।
उसके पास 1.5 करोड़ से ज्यादा फिक्स्ड-लाइन ग्राहक हैं और साथ ही, 5G होम इंटरनेट और नई अनलाइसेंस्ड 5G टेक्नोलॉजी में भी उनकी साफ तौर पर सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है।