जिंदल सुप्रीम ने लॉन्च किया करीब 125 करोड़ रुपये का IPO
स्टील पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दी है।
कंपनी इस IPO के जरिए 124.88 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए यह पेशकश 18 सितंबर तक खुली रहेगी।
इस पर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 27 रुपये चल रहा है। बाजार में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी लिस्टिंग पर 29.03 फीसदी तक का मुनाफा हो सकता है।
23 सितंबर को हो सकती है लिस्टिंग
आप इसमें पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो कम से कम 161 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। ऊपरी प्राइस बैंड 93 रुपये के हिसाब से इसके लिए आपको करीब 14,973 रुपये खर्च करने होंगे।
कंपनी IPO से जुटाए गए ज्यादातर पैसे का इस्तेमाल 71 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
इसके शेयरों का आवंटन 21 सितंबर तक होने की उम्मीद है, वहीं इन शेयरों की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टिंग 23 सितंबर को हो सकती है।