जेट एयरवेज की बची हुई संपत्ति की इसी महीने होगी नीलामी
बिज़नेस
कभी भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बड़ा नाम रही जेट एयरवेज दिवालिया होने के कारण 2019 में बंद हो गई थी। वापसी के कई प्रयासों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो अब इस एयरलाइन का आधिकारिक तौर पर लिक्विडेशन शुरू हो गया है। कंपनी की बची हुई संपत्तियों की नीलामी इस महीने में हो जाएगी।
नीलामी में शामिल है यह सामान
इस नीलामी में 3 बोइंग जेट को शामिल किया गया है। इनमें से 2 जेट की कीमत 70 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
इनके अलावा, एयरबस और बोइंग मॉडल्स के स्पेयर पार्ट्स भी बेचे जाएंगे। जमीन पर इस्तेमाल होने वाला सामान भी नीलामी का हिस्सा है, जिसमें मील कार्ट, करोड़ों रुपये के कैटरिंग उपकरण और एक ऑडी A6 स्टेशन गाड़ी भी शामिल है।