एनवीडिया के वैश्विक बिक्री के प्रमुख रहे जय पुरी ने मार्च में सुपर माइक्रो की वरिष्ठ कार्यकारी सेनली चेन से शादी की थी। अब उनका रिश्ता जांच के घेरे में आ गया है क्योंकि सुपर माइक्रो पर आरोप है कि उसने चीन को 51 करोड़ डॉलर (करीब 4,600 करोड़ रुपये) से ज्यादा के एनवीडिया सर्वर भेजे थे। जिस समय यह सब हुआ, उस दौरान पुरी एनवीडिया में चिप के बंटवारे की देखरेख कर रहे थे।
चेन आरोपों को किया खारिज
इस मामले में सुपर माइक्रो के सह संस्थापक और कुछ अन्य लोगों पर आरोप तय किए गए हैं, लेकिन चेन का नाम इसमें नहीं है।
चेन का कहना है कि उनका काम ग्राहकों से संबंध बनाने का था, न कि चिप से जुड़े फैसले लेने का। उन्होंने सुपर माइक्रो छोड़ दी है और इस समय वह AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्रोनोस्केल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।
दूसरी तरफ, पुरी ने जून में अपने मुख्य पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह अभी भी एनवीडिया को सलाह दे रहे हैं।