ITC इंफोटेक बनी गूगल जेमिनी एंटरप्राइज की पहली ग्राहक
ITC इंफोटेक ने गूगल क्लाउड के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को और बेहतर बनाने के लिए नए जेमिनी एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
यह कदम उनकी 'एजेंटिक-फर्स्ट स्ट्रेटेजी' का एक अहम हिस्सा है। कंपनी केमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मानस चक्रवर्ती का कहना है कि इसका मुख्य मकसद उनके रोजमर्रा के कामकाज में ऐसी तकनीक लाना है, जो ज्यादा समझदार हो और अपने आप काम कर सके।
मुख्य कामकाज को कर रही ऑटोमेट
सबसे पहले ITC इंफोटेक AI का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्सेज, फाइनेंस और दूसरे मुख्य कामकाज को अपने आप होने वाला और आधुनिक बनाएगी।
कंपनी गूगल क्लाउड के साथ मिलकर जॉइंट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस भी शुरू कर रही है। इनका मकसद खुदरा, उपभोक्ता पैकेज्ड सामान, होटल और निर्माण जैसे उद्योगों के लिए खास AI सॉल्यूशंस तैयार करना है। गूगल क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि श्रीधरन बताते हैं कि इस साझेदारी से ITC इंफोटेक AI को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा पाएगा।