इंफो एज ने एडोब के पूर्व प्रमुख स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
नौकरी डॉट कॉम चलाने वाली कंपनी इंफो एज अपनी बड़ी मैनेजमेंट टीम में कुछ अहम बदलाव कर रही है। एडोब इंडिया के पूर्व प्रमुख नरेश चंद गुप्ता 1 अक्टूबर से कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर जुड़ने वाले हैं।
उनकी यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद 5 साल के लिए होगी। इसी बीच, हिमांशू अग्रवाल 17 सितंबर से मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) का पद संभालेंगे। उन्हें बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक भी बनाया जाएगा और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद वे पूर्णकालिक निदेशक और CFO बन जाएंगे।
कंपनी ने इस कारण किए बदलाव
मौजूदा अंतरिम CFO अंबरीश रघुवंशी 16 सितंबर को अपना पद छोड़ देंगे, लेकिन 31 अक्टूबर तक वित्तीय सलाहकार के रूप में कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे, ताकि काम सुचारु रूप से चलता रहे।
ये सारे बदलाव इंफो एज की उस रणनीति का हिस्सा हैं, जिसमें वह अब टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़े व्यवसायों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है।
इतना ही नहीं हाल में थोड़ी गिरावट के बावजूद पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 32 फीसदी का उछाल आया है।