इंदौर की मसाला कंपनी पुष्प ब्रांड ला रही 1,000 करोड़ रुपये का IPO
इंदौर की मसाला कंपनी पुष्प ब्रांड ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए आवेदन किया है।
कंपनी की योजना 74.45 लाख शेयर बेचकर 800 से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस IPO के पीछे मुख्य प्रमोटर महेंद्र कुमार सुराना और सुरेंद्र कुमार सुराना हैं।
साथ ही, निवेशक A91 इमर्जिंग फंड I LLP और सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्चुनिटीज III भी इसमें शामिल हैं।
एवरेस्ट और MDH को देती है टक्कर
पुष्प ब्रांड सिर्फ़ पारंपरिक मसालों तक ही सीमित नहीं है। कंपनी शुद्ध और मिले-जुले मसाले, हींग, मसाला मिश्रण, फास्ट-फ्राई मिक्स, सोया उत्पाद और चाय भी बनाती है।
मसालों की दुनिया में यह ब्रांड एवरेस्ट और MDH जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है, जो लोग शेयर बाज़ार या खाने के बड़े ब्रांड्स पर नजर रखते हैं, उनके लिए यह IPO खास हो सकता है।
IPO सफल होने पर पुष्प ब्रांड के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। इस IPO के प्रबंधन की जिम्मेदारी ICICI सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज को सौंपी गई है।