नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर घटाए 3 रुपये
बिज़नेस
देश की सबसे बड़ी निजी खुदरा ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दिए हैं।
यह बदलाव 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो गया है। 2 साल से भी ज्यादा समय बाद कंपनी ने कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है।
कंपनी के देशभर में हैं 7,000 से अधिक पंप
ये नई दरें देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लागू होंगी। हालांकि, ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि राज्य और शहर के स्थानीय टैक्स की वजह से अंतिम कीमत में थोड़ा फर्क आ सकता है।