भारत में डाटा सेंटर का सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2025 में जहां 70 डाटा सेंटर थे, वहीं इस साल की तीसरी तिमाही तक यह संख्या 14.3 फीसदी बढ़कर 80 तक पहुंचने का अनुमान है।
इनमें से ज्यादातर डाटा सेंटर अब काफी शक्तिशाली हैं, आधे से ज्यादा की क्षमता 50 मेगावाट से भी ज्यादा है। 100 मेगावाट से ज्यादा क्षमता वाले बहुत बड़े डाटा सेंटर की संख्या भी लगभग दोगुनी हो गई है।
यह साफ बताता है कि देश में डिजिटल सेवाओं की मांग कितनी तेजी से बढ़ रही है।
मुंबई-हैदराबाद डाटा सेंटर प्रोजेक्ट्स में आगे
इन शहरों में मुंबई और हैदराबाद सबसे आगे हैं। ये दोनों मिलकर देश के 60 फीसदी से ज्यादा नए डाटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
मुंबई में अकेले ही कई और बड़े डाटा सेंटर जोड़े गए हैं, वहीं हैदराबाद में बहुत बड़े डाटा सेंटर की संख्या दोगुनी हो गई है। चेन्नई और पुणे में भी 9-9 डाटा सेंटर पर काम जारी है, जबकि नई दिल्ली में यह संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है।