ईरान-अमेरिका के बीच तनाव घटने से भारत की 10 साल का बॉन्ड यील्ड लुढ़का
मंगलवार (28 जुलाई) को भारतीय बॉन्ड यील्ड में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और 10 साल की यील्ड 6.7571 फीसदी पर आ गई।
इसकी एक बड़ी वजह वैश्विक तेल की कीमतों में आई भारी कमी रही। ब्रेंट क्रूड इस समय करीब 87 डालर (करीब 8,300 रुपये) प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 10 फीसदी से भी ज्यादा सस्ता हो चुका है।
तेल की कीमतों में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद आई है, जिससे निवेशकों के बीच थोड़ा सकारात्मक माहौल बना है।
34,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
सरकार इस सप्ताह के आखिर में 10 साल के बॉन्ड की अपनी नियमित नीलामी से 34,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
दूसरी तरफ, सभी की नजरें अमेरिका के फेडरल रिजर्व की 29 जुलाई को होने वाली बैठक और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगले सप्ताह होने वाली बैठक पर हैं। फिलहाल, इन बैठकों से किसी बड़े नीतिगत बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है।