डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत शुरुआत, एशिया मुद्राओं का कमजोर रहा प्रदर्शन
बिज़नेस
सोमवार (2 नवंबर) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 6 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 94.89 पर खुला, जबकि पिछली बार यह 94.95 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, ज्यादातर एशियाई मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर हुईं।
सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण कोरियाई वॉन में देखी गई। इसके अलावा, मलेशियाई रिंगित, जापानी येन, इंडोनेशियाई रुपिया और सिंगापुर डॉलर में भी हल्की कमजोरी आई।
इस कारण मिली रुपये को बढ़त
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का स्थिर रहना और अमेरिका-ईरान वार्ता में हुई प्रगति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने इन बदलावों के लिए माहौल तैयार किया।
ऐसे में भारतीय निर्यातकों से उम्मीद है कि वे दरें बढ़ने पर बिक्री करेंगे और आयातक गिरावट पर खरीदारी करेंगे। जरूरत पड़ने पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये को स्थिर रखने के लिए दखल दे सकता है।