भारतीय रुपया बुधवार (11 नवंबर) को डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत होकर 93.72 रुपये पर खुला, जो पिछली बंद कीमत से 21 पैसे ज्यादा मजबूत है। इसके बाद शुरुआती कारोबार में 93.70 पर पहुंच गया।
इस मजबूती की मुख्य वजह कच्चे तेल का सस्ता होना है। दरअसल, जब कच्चा तेल सस्ता होता है तो भारत को इसके आयात पर कम डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।
इसके अलावा, विदेशी पूंजी की लगातार वापसी और बेहतर होते भू-राजनीतिक माहौल के चलते भी रुपये को मजबूती मिली है।
रुपये के सामने आ सकती है यह चुनौती
एक तरफ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डॉलर की मांग को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय बाजारों में विदेशी निवेश भी लगातार आ रहा है।
हालांकि, अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के चलते ट्रेजरी यील्ड (बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न) बढ़ रहा है। यह निवेशकों को एक बार फिर डॉलर की तरफ खींच सकता है।
ऐसे में रुपये की मौजूदा मजबूती आगे चलकर कुछ मुश्किलों का सामना कर सकती है।