पेट्रोल पंप पर UPI भुगतान नहीं लेने की अफवाह का इंडियन ऑयल ने किया खंड़न
बिज़नेस
मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को 2,000 रुपये से ज्यादा के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान न स्वीकारने की अफवाहों पर इंडियन ऑयल ने चुप्पी तोड़ी है।
कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं। सोशल मीडिया पर 'नो-UPI डे' के नाम से जो मैसेज वायरल हो रहा था, वह गलत है।
पेट्रोलियम कंपनी ने बताया कि न तो ऐसा कोई प्रतिबंध है और न ही हड़ताल की कोई योजना। ग्राहक पेट्रोल पंपों पर हमेशा की तरह UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे।
UPI इस्तेमाल करने वालों पर नहीं होगा असर
इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर सफाई दी। उसने कहा, "कुछ ऐसे लोग जो पेट्रोल डीलर भी नहीं हैं, उन्होंने इस तरह के बेबुनियाद दावे किए हैं।" भले ही 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ लेन-देन पर नए मर्चेंट फीस लागू होंगे, लेकिन इसका असर आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।