रियल एस्टेट में हुआ करीब 180 अरब रुपये का निवेश
अप्रैल से जून तिमाही के दौरान देश के बड़े निवेशकों ने रियल एस्टेट सेक्टर में 1.9 अरब डॉलर (करीब 180 अरब रुपये) का बड़ा निवेश किया।
यह पिछली तिमाही के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 7 फीसदी कम रहा।
इस निवेश का ज्यादातर हिस्सा ऑफिस स्पेस यानि दफ्तरों की जगह खरीदने या बनाने में लगा। इसकी मुख्य वजह ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) की लगातार बढ़ती मांग, उपलब्ध जगहों का बेहतर इस्तेमाल (ऑक्यूपेंसी रेट) और किराए में हो रही बढ़ोतरी है।
घरेलू निवेशकों की ज्यादा रही हिस्सेदारी
क्लाउड सर्विसेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग बढ़ने के साथ ही डाटा सेंटर्स ने कुल निवेश का एक बड़ा हिस्सा करीब 40 फीसदी अपनी ओर खींच लिया।
इस बार निवेश में घरेलू निवेशकों का दबदबा रहा। कुल फंड का 54 फीसदी हिस्सा उन्होंने ही लगाया, जबकि विदेशी निवेशकों का योगदान 46 फीसदी रहा।