भारत में 12-13 सितंबर को होगा iBRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन
भारत इस साल नई दिल्ली में अपना पहला आईब्रिस्क (iBRICS) शिखर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। यह शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS नेताओं के बड़े शिखर सम्मेलन के साथ ही होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन सॉवरेन वेल्थ फंड इंस्टीट्यूट (SWFI) कर रहा है। इसमें 500 से ज्यादा संस्थागत निवेशक, वित्त मंत्री और कारोबारी नेता एक साथ आएंगे। इन सभी का मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और डिजिटल क्षमता वाले प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाना है।
व्यापार और भुगतान पर होगी चर्चा
iBRICS शिखर सम्मेलन का मुख्य मकसद BRICS देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बदलती व्यापार शैलियों, अमेरिकी टैरिफ और डॉलर के लेन-देन से जुड़ी ऊंची लागतों से निपटने में मदद करना है।
iBRICS के प्रमुख सह अध्यक्ष और SWFI के चेयरमैन लक्ष्मी नारायणन ने बताया कि बिचौलियों के बिना सीधा निवेश कितना अहम है। इन बैठकों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) और ब्राजिलियाई भुगतान सिस्टम पिक्स जैसे तेज भुगतान सिस्टम को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDCs) से जोड़ने पर भी बात होगी।
इसका लक्ष्य सीमा पार भुगतान को ज्यादा आसान बनाना है।