6 महीने में कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील से भारत के FTA पर लग सकती है मुहर
बिज़नेस
भारत अगले 6 महीने के भीतर कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है।
वैश्विक व्यापार पर पैनी नजर रखने वालों के लिए यह एक अहम खबर है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक भारतीय टीम 6 जुलाई को कनाडा रवाना होगी।
पीयूष गोयल भारत-यूरोपीय संघ TTC में होंगे शामिल
गोयल ने जानकारी दी कि इन समझौतों से भारत को दुनियाभर में व्यापार के लिए और भी नए विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही, गोयल 13 जुलाई को ब्रुसेल्स में होने वाली भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की बैठक में भी शिरकत करेंगे।
यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से अलग है। यूरोपीय संघ की प्रमुख वॉन डेर लेयेन ने बताया था कि उस समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।