भारत बना ChatGPT का सबसे बड़ा बाजार, सप्ताहिक यूजर दूसरे देशों से ज्यादा
बिज़नेस
भारत अब OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT के लिए सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जहां दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स हैं। जनवरी से इसके यूजर्स की संख्या दोगुनी हो गई है।
भारतीय भाषाओं पर पूरा ध्यान
OpenAI इंडिया के प्रमुख प्रभजीत सिंह का कहना है कि अब AI के प्रयोग से आगे बढकर इसे बड़े-बड़े व्यवसायों में इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।
इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी भारतीय भाषाओं में AI की क्षमताएं, पेमेंट सिस्टम और डाटा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है।
सिंह ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे भारत टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से आगे बढ रहा है, वैसे-वैसे कंपनियों के लिए AI पर भरोसा बनाना और इसे इस्तेमाल करने के नए तरीके खोजना बहुत जरूरी होगा।