Loading...
आय के मामले में विकसित देशों से काफी पीछे भारत, विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा
आय के मामले में विकसित देशों से काफी पीछे भारत

आय के मामले में विकसित देशों से काफी पीछे भारत, विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा

Oct 12, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत और विकसित देशों के अमीर लोगों की आय और खर्च में बड़ा अंतर सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों का दैनिक आय या खर्च भी कई विकसित देशों के सबसे गरीब 10 प्रतिशत लोगों से कम है। भारत में सबसे गरीब 10 प्रतिशत लोगों का दैनिक खर्च करीब 3 डॉलर है, जबकि अमेरिका में यह 25 डॉलर, कनाडा में 31 डॉलर और जर्मनी में 28 डॉलर है।

आय

भारत और विकसित देशों के बीच आय का बड़ा अंतर

भारत के सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों का दैनिक आय या खर्च करीब 10 डॉलर है।

इसके मुकाबले अमेरिका में यह आंकड़ा 173 डॉलर, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में 129 डॉलर तथा जर्मनी में 128 डॉलर है। भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, हर महीने 80,000 रुपये कमाने वाला व्यक्ति भी देश के सबसे ज्यादा कमाने वाले 10 प्रतिशत लोगों में शामिल है।

इससे पता चलता है कि भारत की आय का स्तर विकसित देशों के मुकाबले काफी नीचे है।

कमाई

लोगों की कमाई बढ़ाना जरूरी

फाउंडेशन फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट की अहोना दत्तागुप्ता के मुताबिक, भारत की समस्या सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था में कम आय होना भी है।

उन्होंने कहा कि भारत में रोजाना 10 डॉलर खर्च करने वाला व्यक्ति सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों में आ सकता है, जबकि अमेरिका, कनाडा और जापान जैसे देशों में इतनी रकम खर्च करने वाला व्यक्ति सबसे गरीब वर्ग में शामिल हो सकता है।

इसलिए देश में सभी की आय बढ़ाने पर ध्यान देना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

जरूरत

कारोबार आसान बनाने और उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्पादकता बढ़ने से कम संसाधनों में अधिक उत्पादन किया जा सकता है।

इससे बेहतर वेतन वाली नौकरियां और लोगों की कमाई बढ़ सकती है। इसके लिए कारोबार शुरू करना और बढ़ाना आसान बनाना, कर व्यवस्था को स्पष्ट रखना और गैरजरूरी नियमों का बोझ घटाना जरूरी है।

भारत ने कुछ सुधार किए हैं, लेकिन अभी और कदम उठाने की जरूरत है। इनमें अनुबंधों का तेजी से निपटारा, नियमों की नियमित समीक्षा और बेहतर उद्योग माहौल बनाना शामिल है।

ADVERTISEMENT