भारत ने पिछले महीने रूस से की रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद
जून में भारत ने रूस से कच्चे तेल के आयात का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने के मुकाबले यह आंकड़ा 34 फीसदी बढ़कर 4.5 अरब यूरो (करीब 450 अरब रुपये) तक पहुंच गया है।
अब रूस से भारत के कुल ईंधन आयात में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 83 फीसदी तक हो गई है। इसके साथ ही, चीन के बाद भारत, रूस का दूसरा सबसे बड़ा हाइड्रोकार्बन ग्राहक बन गया है।
देश की अलग-अलग रिफाइनरियों में भी रूसी तेल की खपत में जोरदार उछाल देखने को मिला है। अकेले रिलायंस की जमनागर रिफाइनरी ने अपने आयात में 150 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
रिफाइनरियों ने बढ़ाई रूसी तेल की खरीद
इंडियन ऑयल (IOC) की पारादीप, भारतीय पेट्रोलियम (BPCL) की कोच्चि और नायरा एनर्जी की वाडीनगर रिफाइनरियों ने भी रूसी तेल की अपनी खरीद को काफी बढ़ा दिया है।
खास बात यह है कि रिलायंस से पहली बार यूनाइटेड किंगडम (UK) को जेट फ्यूल का शिपमेंट मिला है। यह सब खास छूट की वजह से ही संभव हो पाया है।