LOADING...
भारत 150 फीसदी बढ़ा सकता है अमेरिकी तेल का आयात, कीमतें बढ़ने की आशंका 
भारत सरकार अमेरिका से कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी कर सकती है (तस्वीर: फ्रीपिक)

भारत 150 फीसदी बढ़ा सकता है अमेरिकी तेल का आयात, कीमतें बढ़ने की आशंका 

Aug 04, 2025
11:09 am

क्या है खबर?

भारत सरकार वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका से कच्चे तेल के आयात में जबरदस्त वृद्धि कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, इसमें 150 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पहली तिमाही में आयात वित्त वर्ष 2025 के 1.73 अरब डॉलर (करीब 150 अरब रुपये) के मुकाबले 114 फीसदी बढ़कर 3.7 अरब डॉलर (करीब 322 अरब रुपये) तक पहुंच गया। दूसरी तरफ रूस से आयात बंद करने पर तेल के दाम बढ़ने का दावा किया जा रहा है।

वृद्धि 

पिछले महीने आयात में हुई वृद्धि

जुलाई के दौरान भारत के कुल आयात में अमेरिकी कच्चे तेल की हिस्सेदारी में भी भारी वृद्धि देखी गई, जो 3 से बढ़कर 8 फीसदी हो गई। जनवरी और जून के बीच आयात औसतन 2.71 लाख बैरल/दिन रहा, जो 2024 की इसी अवधि के 1.8 लाख बैरल/दिन से अधिक है। इतना ही नहीं लिक्विड नेचुरल गैस (LNG) आयात वित्त वर्ष 2024 की तुलना में दोगुना होकर वित्त वर्ष 2025 में 2.4 अरब डॉलर (करीब 209 अरब रुपये) हो गया।

आशंका 

इस कारण बढ़ सकते हैं तेल के दाम

अमेरिका ने 1 अगस्त पर भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के साथ रूस के साथ व्यापार करने पर जुर्माना लगाने की भी धमकी दी है। इसके बाद से ही अटकलें चल रही है कि भारत डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा के बाद रूस से तेल का आयात बंद कर सकता है। सूत्रों के हवाले से CNBC-TV18 ने बताया कि देश में तेल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखने के लिए रूसी से आयात करना बेहद जरूरी है।