भारत-इजरायल के बीच आज से लागू हुआ निवेश समझौता
बिज़नेस
भारत-इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता (BIA) शनिवार (4 जुलाई) से लागू हो गया है। इस समझौते पर पिछले साल हस्ताक्षर किए गए थे।
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए एक-दूसरे के यहां निवेश करना ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाए।
इससे निवेशकों को बराबर का अधिकार मिलेगा और नियम-कानून भी साफ रहेंगे। साथ ही, भारत अपनी सार्वजनिक नीतियों को तय करने का अधिकार पहले की तरह रखेगा और विवादों को सुलझाने का एक स्वतंत्र रास्ता भी मिलेगा।
करीब 7,500 करोड़ रुपये का हो चुका है निवेश
यह समझौता कई मायनों में खास है क्योंकि इजरायल पहला आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) देश है, जिसने भारत के साथ ऐसा समझौता किया है।
दोनों देशों के बीच पहले से ही 80 करोड़ डॉलर (करीब 7,500 करोड़ रुपये) का निवेश हो चुका है। अब उम्मीद है कि इस कदम से आगे चलकर व्यापार और निवेश में और भी बढ़ोतरी होगी।