IL जिन इलेक्ट्रॉनिक्स की 2,500 करोड़ रुपये का IPO लाने की योजना
बिज़नेस
IL जिन इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) लिमिटेड ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए कागजात दाखिल कर दिए हैं और नए शेयर बेचकर 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
कंपनी का मुख्य मकसद कर्ज चुकाना और अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और मशीनरी को पूरी तरह से आधुनिक बनाना है।
3,268 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया
एम्बर एंटरप्राइजेज का हिस्सा रही IL जिन का राजस्व वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 3,268.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फिलहाल कंपनी के पास 11 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और 6 और बनने वाली हैं।
ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि नए फंड से उसका बिजनेस तेजी से बढ़ेगा और वह अपनी टेक्नोलॉजी में भी सुधार कर पाएगी। इस IPO को मैनेज करने की जिम्मेदारी मोतीलाल ओसवाल, एक्सिस कैपिटल और जेफरीज इंडिया जैसी बड़ी फर्मों को दी गई है।