IEA ने 2027 की सर्दी में LNG की आपूर्ति में बड़ा संकट आने की दी चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय उर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि 2026-27 की सर्दियों में हमें गैस की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में गैस की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है।
इस साल कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आने वाली लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) की खेप में भारी गिरावट आई है। यह कमी लगभग 60 अरब घन मीटर की रही, जिसके चलते दुनियाभर में LNG के उत्पादन में 5 फीसदी की कमी दर्ज की गई। सर्दी का मौसम नजदीक आने के साथ ही ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर पाना एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य की बाधा से बढ़ेगी मुश्किल
एक तरफ जहां नए गैस प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं और पुराने प्रोजेक्ट भी अपनी तरफ से पूरा योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये खाड़ी देशों से हो रही कमी को पूरा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
IEA ने चेतावनी दी है कि अगर, होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाएं बनी रहती हैं तो मार्च, 2027 तक LNG की आपूर्ति में 7 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह समुद्री रास्ता मध्य पूर्व से गैस लाने-ले जाने के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए यहां कोई भी रुकावट दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतों और आपूर्ति को हिला सकती है।