ICAI ने लॉन्च किया AI का सबसे एडवांस सर्टिफिकेशन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन समिट 2026 के दौरान नई दिल्ली में अपना सबसे एडवांस AI सर्टिफिकेशन AICA लेवल 3 जारी किया है।
यह नया प्रोग्राम उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए है, जो लेवल 2 पास कर चुके हैं और अपने AI कौशल को और निखारना चाहते हैं। इस समिट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।
इसमें 4,000 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए, जहां इस बात पर खास जोर दिया गया कि कैसे टेक्नोलॉजी अकाउंटिंग के काम करने के तरीके को बदल रही है।
AI एसेंशियल गाइड भी पेश
इस नए सर्टिफिकेशन के साथ ही ICAI ने अकाउंटेंट्स को AI टूल्स से परिचित कराने के लिए एक 'AI एसेंशियल' गाइड भी जारी की। उन्होंने सार्वम AI के साथ हाथ मिलाया है, ताकि प्रशिक्षण और अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा सके।
ICAI के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार डी ने बताया कि अब तक 50,000 से ज्यादा सदस्यों को AI में प्रशिक्षित किया जा चुका है। साथ ही, 150 से ज्यादा GPT-आधारित टूल्स भी बनाए जा चुके हैं।
उपाध्यक्ष मंगेश किनारे ने इस पहल को लेकर कहा, "ICAI की कोशिश है कि अकाउंटेंट्स भविष्य की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें, खासकर तब जब कामकाज ज्यादा से ज्यादा डिजिटल होता जा रहा है।"