IBM के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद कृष्णा का मानना है कि बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस्तेमाल करने से रोकना बेकार है। उन्होंने इसे 'नासमझी भरी कोशिश' बताया है।
उनका कहना है कि हमें युवाओं को AI का समझदारी से इस्तेमाल करना और सोचने-समझने की शक्ति विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। यह ठीक वैसा ही है जैसे कभी कैलकुलेटर पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन अब वे पढ़ाई का एक आम हिस्सा बन चुके हैं।
छात्रों को AI के फायदे भी मिलेंगे
कृष्णा का सुझाव है कि तकनीक को रोकने के बजाय स्कूलों को ऐसे असाइनमेंट बनाने चाहिए, जहां छात्रों को यह दिखाना पड़े कि उन्होंने खुद क्या समझा है?
इस तरीके से छात्रों को AI के फायदे भी मिलेंगे और साथ ही वे भविष्य के लिए असली समस्या सुलझाने के कौशल भी सीख पाएंगे।