IBM के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरविंद कृष्णा ने अमेरिका के लिए एक जरूरी बात कही है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असल दुनिया में इस्तेमाल और ओपन-वेट मॉडल में चीन, अमेरिका से आगे निकल रहा है। ये ओपन-वेट मॉडल पश्चिमी देशों में मशहूर मालिकाना हक वाले (प्रोपराइटरी) AI सिस्टम के मुकाबले ज्यादा लचीले होते हैं।
कृष्णा ने NDTV को बताया कि भले ही ChatGPT जैसे शानदार शोध में अमेरिका आगे हो, लेकिन चीन की यह शुरुआती बढ़त बड़ा बदलाव ला सकती है।
कुल टोकन का 80 फीसदी होंगे ओपन-वेट मॉडल
कृष्णा का मानना है कि ये ओपन-वेट मॉडल जल्द ही हर जगह छा जाएंगे। उन्होंने अनुमान लगाया है कि अगले 3 से 5 सालों में कुल टोकन का 80 फीसदी हिस्सा ओपन-वेट मॉडल पर होगा, जबकि 20 फीसदी बड़े मालिकाना हक वाले मॉडल पर ही रहेगा।
उन्होंने अमेरिका से कहा कि वह इस तकनीक में और ज्यादा निवेश करे, ताकि वह दुनिया में पीछे न रह जाए।
कृष्णा ने यह भी चेताया कि अगर, अमेरिका केवल क्लोज्ड सिस्टम पर ही टिका रहा तो OpenAI जैसी कंपनियां भी पीछे छूट सकती हैं क्योंकि चीन इसमें तेजी से आगे बढ़ रहा है।