50,000 पूर्व सैनिकों को मिलेगा बायो एनर्जी क्षेत्र में रोजगार
इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (IBA), आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (AWPO) और रिवील एनर्जी LLP ने एक बड़ी पहल की है। ये तीनों मिलकर 50,000 पूर्व सैनिकों को बायो एनर्जी क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
इस घोषणा के मुताबिक, इसका लक्ष्य रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में इन सैनिकों को नौकरी दिलाना है। इस कदम से बायो एनर्जी क्षेत्र में कुशल कामगारों की कमी पूरी होगी और देश के पर्यावरण संरक्षण लक्ष्य को भी गति मिलेगी।
AWPO सैनिकों को खोजेगा और उनकी जांच करेगा
इस पहल के तहत, AWPO पूर्व सैनिकों की पहचान करेगा और उनकी स्क्रीनिंग का जिम्मा उठाएगा, वहीं IBA उन्हें प्रशिक्षण देगा और नौकरी के अवसरों से जोड़ेगा।
रिवील एनर्जी LLP इस पूरी योजना को नीतिगत और रणनीतिक सहायता देगा।
AWPO के अधिकारियों का मानना है कि पूर्व सैनिकों में मजबूत नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक कौशल होता है। उनका यह कौशल बायो एनर्जी उद्योग के विकास में बहुत अहम साबित होगा।