Page Loader
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024: जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा हैं सबसे युवा अमीर व्यक्ति
कैवल्य वोहरा का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था (तस्वीर: ट्विटर/@v0hra)

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024: जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा हैं सबसे युवा अमीर व्यक्ति

Aug 29, 2024
02:06 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरु स्थित जेप्टो के 21 वर्षीय सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा को 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024' में एक बार फिर सबसे कम उम्र का व्यक्ति नामित किया गया है। वोहरा पहली बार 19 साल की उम्र में 2022 में इस सूची में शामिल हुए थे। यह सूची में उनका तीसरा वर्ष है। 3,600 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ वह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने हुए हैं।

दूसरा पायदान

सूची में दूसरे स्थान पर हैं आदित पलिचा

आदित पलिचा हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में 4,300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति (22) हैं। वोहरा ने 18 साल की उम्र में अपने दोस्त पलिचा के साथ मिलकर जेप्टो की स्थापना की थी। यह एक ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म है जो 45 मिनट के भीतर किराने का सामान देने का वादा करता है। जेप्टो अब बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में काम करता है।

अन्य सदस्य

इस सूची में और कौन-कौन है शामिल?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में वोहरा और पलिचा के बाद 1,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ SG फिंसर्व के रोहन गुप्ता (25) तीसरे, भारतपे के शाश्वत नकरानी (26) चौथे और PNC इंफ्राटेक के वैभव जैन (28) पांचवे स्थान पर हैं। इसी तरह ओयो के रितेश अग्रवाल (30) छठवें और फिजिक्स वाला के अलख पांडे (32) नौवें स्थान पर हैं। इन दोनों की संपत्ति क्रमशः 1,900 करोड़ रुपये और 4,500 करोड़ रुपये है।