HSBC ने अडानी पोर्ट्स के शेयरों का प्राइस टारगेट बढ़ाकर किया 2,200 रुपये
HSBC ने अडाणी पोर्ट्स का प्राइस टारगेट बढ़ाकर 2,200 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। पहले यह 1,950 रुपये था।
अब यह सभी ब्रोकरेज हाउसेज में सबसे ज्यादा है और मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। HSBC ने अपनी 'खरीदें' रेटिंग भी बनाए रखी है। बैंक का मानना है कि कंपनी की बेहतर गवर्नेंस और वित्तीय पारदर्शिता के चलते वे अडाणी पोर्ट्स के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं।
माल ढुलाई की मात्रा में सालाना 13 फीसदी का उछाल
अडाणी पोर्ट्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जून में कंपनी की माल ढुलाई की मात्रा में सालाना आधार पर 13 फीसदी का उछाल आया है।
इसके पीछे मुख्य वजह उनके बंदरगाहों से कंटेनर और लिक्विड कार्गो की आवाजाही में बढ़ोतरी है। इस साल अब तक शेयर ने भी करीब 24 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है और 15 जुलाई को यह 1,832 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी पर नजर रखने वाले 27 विश्लेषकों में से 26 ने 'खरीदे' और केवल एक ने 'होल्ड' की सलाह दी है। यह अडाणी के पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में ग्रोथ को लेकर सभी का भरोसा दिखाता है।