HSBC ने NRIs की जमा राशि से जुटाए करीब 500 अरब रुपये
HSBC बैंक ने अप्रवासी भारतियों (NRI) की जमा राशि से करीब 5.5 अरब डॉलर (करीब 500 अरब रुपये) इकट्ठा किए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक खास योजना के तहत बैंक ने यह रकम जुटाई है। इस कुल रकम में से 3.5 अरब डॉलर (करीब 300 अरब रुपये) से ज्यादा का इस्तेमाल तो पहले ही कर्ज देने के लिए किया जा चुका है।
देश के बाहर रहने वाले भारतियों से ज्यादा पैसा लाने और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सभी बैंकों ने करीब 3,000 अरब रुपये इक्कठा किए
HSBC ने जमा राशि का 19 गुना तक लेवरेज इस्तेमाल किया, जो स्टैंडर्ड चार्टर्ड के लगभग 9 गुना के मुकाबले कहीं ज्यादा था। स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने इसी तरीके से करीब एक अरब डॉलर (करीब 90 अरब रुपये) जुटाए थे।
गिफ्ट सिटी, सिंगापुर और दुबई में उनकी मजबूत मौजूदगी ने NRI फंड को आकर्षित करना आसान बना दिया। इन खास कार्यक्रमों के जरिए अब तक सभी बैंकों ने कुल मिलाकर करीब 32 अरब डॉलर (करीब 3,000 अरब रुपये) जुटाए हैं, जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा, RBI के नए नियमों के चलते ऐसी कई जमा राशियां जिनकी अवधि पूरी हो रही थी, उनके फिर से नवीनीकरण होने की उम्मीद है।