लोन गारंटर बनकर अब पछता रहे तो ऐसे हटवा सकते हैं नाम
क्या है खबर?
लोन लेते वक्त दोस्त या रिश्तेदार आपसे गारंटर बनने के लिए कहते हैं तो आप मजबूरी में मान भी जाते हैं। गारंटर बनने का मतलब खुद उस लोन की पूरी जिम्मेदारी उठाना होता है। अगर, लोन लेने वाला EMI नहीं भर पाया तो बैंक सीधा आपसे वसूली करेगा। यह आपका सिविल स्कोर भी खराब कर सकता है। ऐसे में आपको बाद में पछतावा होता है। आइये जानते हैं आप गारंटर की भूमिका से कैसे बाहर निकल सकते हैं।
तरीका
इस तरह से हटेगा आपका नाम
अगर, आप किसी के लोन गारंटर हैं और अपना नाम इस भूमिका से हटवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जानकारी होना जरूरी है। सबसे आसान तरीका ये है कि लोन लेने वाला कोई दूसरा गारंटर लाकर बैंक में बताए और उसका नाम लोन गारंटर के तौर पर रजिस्टर करें। इससे आपका नाम बैंक गारंटर के तौर पर हट जाएगा। इसके अलावा आप कानूनी रास्ता भी अपना सकते हैं, लेकिन ये बहुत लंबी प्रक्रिया होगी।
सावधानी
गारंटर बनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादातर बैंक आसानी से नाम नहीं हटाते हैं, क्योंकि उनका जोखिम बढ़ जाता है। लोन की ज्यादातर राशि बिना चूक के जमा हो चुकी है तो बैंक नाम हटा सकता है। परेशानी को देखते हुए बेहतर है कि आप शुरू में ही गारंटर बनने से बच जाएं। पहले कुछ बातें जरूर चेक करें कि आपका दोस्त या रिश्तेदार लोन ले रहा है वह कितना बड़ा है। आपके ऊपर खुद का लोन है तो यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दें।