LOADING...
पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी कमाई?
पर्सनल लोन लेने के लिए बैंक कई पहलुओं पर नजर रखती है

पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी कमाई?

Feb 02, 2026
07:42 pm

क्या है खबर?

अचानक से पैसों की जरूरत पड़ने पर हर कोई सबसे आसान तरीके के तौर पर पर्सनल लोन का विकल्प चुनते हैं। यह लोन सबसे ज्‍यादा जोखिम भरा कर्ज होने के कारण बैंक और दूसरी वित्तीय संस्थाएं काफी सतर्क होती हैं। इससे पहले उम्र, क्रेडिट स्‍कोर, रोजगार, आमदनी सहित कई पहलु देखे जाते हैं। इसी के आधार पर मंजूरी दी जाती है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि पर्सनल लोन लेने के लिए कितनी सैलरी होना जरूरी है?

आय 

इतनी होनी चाहिए आपकी आय

अधिकांश बैंक न्यूनतम आय सीमा प्रकाशित करते हैं। बड़े शहरों में वेतनभोगी लोगों के लिए यह आमतौर पर 20,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होती है। छोटे शहरों में यह कम हो सकती है। नौकरी की स्थिरता भी मायने रखती है। एक ही नियोक्ता से लगातार 2 साल तक 30,000 रुपये का वेतन बार-बार नियोक्ता बदलने 50,000 रुपये के वेतन से अधिक सुरक्षित लगता है। स्वरोजगार करने वाले कर्जदारों के लिए यह 30,000 रुपये या उससे अधिक होती है।

DTI

DTI भी रखती है मायने 

बैंक पर्सनल लोन देने से पहले डेट टू इनकम (DTI) रेशियो को काफी करीब से देखते हैं। उन्‍हें यह आकलन करना होता है कि ग्राहक की हर महीने की कमाई कितनी है, जिससे वह आसनी से अपनी EMI भर सके। अगर, किसी की मासिक आय 50,00 रुपये है और वह 12,500 रुपये EMI का भुगतान करता है तो DTI रेशियो करीब 35 फीसदी होगा। कई बैंक लोन देने के लिए 40-45 फीसदी के आस-पास रेशियो की मांग करते हैं।

Advertisement