होराइजन IPO के जरिए जुटाएगी 2600 करोड़ रुपये, जानिए कब खुलेगा
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की घोषणा की है। इसके शेयरों की कीमत 57 से 60 रुपये तय की गई है।
इस IPO के लिए 17 से 19 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, एंकर निवेशक 14 अगस्त से ही इसमें बोली लगा पाएंगे। बोली लगाने की शुरुआत कम से कम 250 शेयरों के लॉट से होगी।
इससे जुटाए जाने वाले 2600 करोड़ रुपये में से ज्यादातर का इस्तेमाल कंपनी अपना कर्ज चुकाने में करेगी।
ब्लैकस्टोन की घटेगी हिस्सेदारी
होराइजन में अभी ब्लैकस्टोन की 89 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन IPO आने के बाद यह कम हो जाएगी। कंपनी ने IPO से पहले ही 1,650 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटा ली थी।
अगर, आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि शेयरों की लिस्टिंग 24 अगस्त तक BSE और NSE दोनों पर होने की उम्मीद है।
शेयर आवंटन के नतीजे 20 अगस्त को आएंगे और 21 अगस्त तक पैसे या तो रिफंड हो जाएंगे या डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।