AI की बदौलत हांगकांग में शेयर बिक्री 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची
हांगकांग के शेयर बाजार ने पिछले 5 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 2026 की पहली छमाही में यहां कंपनियों ने कुल 44 अरब डॉलर (करीब 4,100 अरब रुपये) जुटाए हैं। यह कमाई पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा रही।
ऐसा तब हुआ, जब हांगकांग का मुख्य शेयर बाजार (हांग सेंग इंडेक्स) नीचे जा रहा था और नई कंपनियों की लिस्टिंग में गिरावट का डर था।
इस जबरदस्त उछाल के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर निवेशकों का भारी जोश है। कंटेम्परेरी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी कंपनियों के बड़े आंरभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
पूरे एशिया में AI के IPO का असर
पूरे एशिया में AI से जुड़ी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हांगकांग अब उन कंपनियों के लिए एक अहम केंद्र बन गया है, जो AI के क्षेत्र में काम कर रही हैं और अपना विस्तार करना चाहती हैं।
यहां कैटल (CATL) ने 5 अरब डॉलर (करीब 450 अरब रुपये) जुटाए हैं, वहीं लक्सशेयर प्रिसिजन और बाइडू की चिप यूनिट कुनलुनक्सिन जैसी कई बड़ी कंपनियां भी IPO लाने की तैयारी में हैं।
इसी बीच, SK हाईनिक्स जैसी बड़ी कंपनियां अमेरिका में अपनी शेयर लिस्टिंग कराने की सोच रही हैं।